Amazing Fact About Area 51 in Hindi
Area 51: कहानी एक ऐसी रहस्यमय जगह की, जहां एलियन होने का किया जाता है दावा।
आप में से कई लोगों ने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'मैन इन ब्लैक' और इंडिपेंडेंस डे, तो देखी ही होगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि आम लोगों से दूर अमेरिकी सरकार का एक गुप्त ठिकाना होता है, जहां पर एलियंस आकर रुकते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद ये सवाल उठता है कि क्या हकीकत में भी कोई ऐसी जगह है, जहां पर एलियंस गुप्त रूप से रहते हैं। तो आपलोगों को बता दें कि कुछ इसी तरह की एक जगह है 'एरिया 51'। कई लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर अमेरिकी सरकार ने सच मे गुप्त रूप से एलियंस को छुपा कर रखा हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि यहां पर एलियंस के ऊपर कई सारे प्रयोग भी किए जाते हैं। एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसका नाम दुनिया की सबसे रहस्यमय जगहों में शुमार होता है। एरिया 51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से एरिया 51 के बारे में विस्तार से बताएंगे।
एरिया 51 संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन्य अड्डे का उपनाम है। यह क्षेत्र काफी वीरान और रहस्यमय है। इस गुप्त स्थान पर अमेरिकी सेना के लोग ही नजर आते हैं। मान्यता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है।विशेषज्ञों का कहाना है कि इस जगह पर अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन हैं, अगर उनका पर्दाफाश हो जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।
आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर रिसर्च करते हैं। इस जगह के आस-पास अगर कोई बाहरी शख्स दिखे, तो उसे गोली मारने का भी आदेश है।
एरिया 51 के बारे में लोगों को तब पता चला, जब 1967 में सीआईए (CIA) के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था। इस मेमो में एरिया 51 का जिक्र था। एरिया 51 के आस-पास का इलाका आज भले ही विरान है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। यहां पर बड़ी तदाद में लोग रहा करते थे। अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई, तो उसने 1955 में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया।
एरिया 51 के आसपास के इलाकों में काफी गोपनीयता रखी जाती है। यहां पर किसी भी आम इंसान को भटकने नहीं दिया जाता। इस जगह के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें अजीबोगरीब जीव देखें जा सकते हैं। ये जीव किसी दूसरे ग्रह से आए हुए लगते हैं। हालांकि, ये वीडियो कितने सच हैं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
विकिपिडिया :-
यह अड्डा अमेरिकी एयर फोर्स के विशाल नेवादा परीक्षण और प्रशिक्षण सीमा के भीतर स्थित है। हालांकि सीमा पर सुविधाओं का रखरखाव नेल्लिस वायु सेना अड्डे के 99वें एयर बेस विंग द्वारा किया जाता है फिर भी ग्रूम झील के दक्षिणपश्चिमी भाग के 186 मील (300 कि॰मी॰)आस-पास मोजावे मरूस्थल में एडवर्ड्स वायु सेना अड्डे पर ग्रूम पर उपस्थित सुविधाएं संभवतः वायु सेना उड़ान परीक्षण केंद्र (AFFTC) के अनुबंध के रूप में काम करतीं हैं और इस कारण यह अड्डा वायु सेना फ्लाइट परीक्षण केंद्र (टुकड़ी 3) के रूप में जाना जाता है।
इस सुविधा के लिए प्रयुक्त अन्य नामों में शामिल हैं ड्रीमलैंड, पैराडाइस रान्च, होम बेस, वाटरटाऊन स्ट्रिप, ग्रूम लेक और हाल ही में दिया गया नाम होमी एअरपोर्ट .यह क्षेत्र नेल्लिस सैन्य अभियान क्षेत्र का हिस्सा है और मैदान के आस-पास के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र (R -4808 N) के रूप में निर्दिष्ट है जिसे यहां के सैन्य विमान चालक "द बॉक्स" के नाम से जानते हैं।
इस अड्डे के आस-पास की कठोर गोपनीयता ने, जिसके वजूद को अमेरिकी सरकार शायद ही स्वीकार करती है, इसे अक्सर षड्यंत्रकारी सिद्धांतों और अज्ञात उड़ती वस्तुओं (UFO) जैसी लोक-कथाओं का विषय बना दिया है।
असामान्य घटना की खबरों के साथ-साथ, अपनी गोपनीय प्रकृति और वर्गीकृत विमान अनुसंधान के साथ अपने निश्चित सम्बन्ध के कारण, एरिया 51, आधुनिक UFO और षड्यंत्र सिद्धांतों का केंद्र बन गया है। ऐसे सिद्धांतों में एरिया 51 में कुछ उल्लिखित गतिविधियों में निम्न शामिल हैं:
OXCART और NERVA जैसे प्रायोगिक परियोजनाओं के दिग्गज इस बात से सहमत हैं कि उनके काम ने (जिसमें केवल 2,850 OXCART परीक्षण उडानें सम्मिलित हैं) अनजाने में कई UFO के दिखाई दिए जाने जैसी बातों और अन्य अफवाहों को प्रेरित किया है।
State-Ment
The shape of OXCART was unprecedented, with its wide, disk-like fuselage designed to carry vast quantities of fuel. Commercial pilots cruising over Nevada at dusk would look up and see the bottom of OXCART whiz by at 2,000-plus mph. The aircraft's titanium body, moving as fast as a bullet, would reflect the sun's rays in a way that could make anyone think, UFO.
कई लोगों ने एरिया 51 षड्यंत्र सिद्धांतों को पुख्ता करने वाली घटनाओं की जानकारी होने का दावा किया है। इनमें बॉब लेज़र शामिल हैं जिन्होंने सन् 1989 में दावा किया कि वे एरिया 51 के S-4 (पपूसे झील पर एक सुविधा) पर काम कर चुके हैं, जहां उन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा अधिकृत विदेशी अंतरिक्ष यान के साथ काम करने के लिए अनुबंधित किया गया था। इसी तरह, 1996 में ब्रूस बर्गेस द्वारा निर्देशित वृत्तचित्र ड्रीमलैंड में, एक 71 साल के पुराने यांत्रिक इंजीनियर के साथ एक साक्षात्कार शामिल है जो 1950 के दशक के दौरान एरिया 51 पर एक पूर्व कर्मचारी होने का दावा करते हैं। उनके दावे में यह भी शामिल है कि उन्होंने एक "फ्लाइंग डिस्क सिम्युलेटर" पर काम किया है जो एक दुर्घटनाग्रस्त पारलौकिक विमान की डिस्क पर आधारित था और उसका प्रयोग US विमान चालकों को प्रशिक्षित करने हेतु होता था। उन्होंने "J-Rod" नामक एक पारलौकिक के साथ काम करने का दावा किया और उसे "टेलिपेथिक अनुवादक" के रूप में वर्णित किया। सन् 2004 में, डेन ब्यूरेश्च ने J-Rod नामक विदेशी के साथ एरिया 51 में विदेशी वायरस क्लोनिंग पर काम करने का दावा किया। ब्यूरेश्च की विद्वता की साख सबसे ज्यादा बहस का विषय रही है, वह जाहिर तौर पर सन् 1989 में लॉस वेगास पैरोल अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, जबकि SUNY से PhD भी कर रहे थे। लेकिन आज तक कोईभी एरिया 51 के रहस्य को उजागर नही कर पाया।
अगर आपका कोई सवाल है ? तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा TK को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। हम आपके लिए ऐसेही काम की जान कारी लाते रहेंगे। बस इसके लिए आपको हमारी Website पर Visite करते रहना होगा।
हमारी Website पर Visite करने के लिए। और अपना कीमती समय देकर ईस पोस्ट को पढ़ने के लिये आपका।
धन्यवाद 🙏 / Thanks 🤗
0 Comments